लीबिया में हिरासत केंद्र में सुरक्षाकर्मी ने छह प्रवासियों की गोली मारकर हत्या की: संरा अधिकारी

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:13 IST2021-10-09T15:13:06+5:302021-10-09T15:13:06+5:30

Security personnel shot dead six migrants at Libya's detention center: UN official | लीबिया में हिरासत केंद्र में सुरक्षाकर्मी ने छह प्रवासियों की गोली मारकर हत्या की: संरा अधिकारी

लीबिया में हिरासत केंद्र में सुरक्षाकर्मी ने छह प्रवासियों की गोली मारकर हत्या की: संरा अधिकारी

जियो बेरेंट्स (नौका से), नौ अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने बताया कि लीबिया में प्रवासियों के हिरासत केंद्र में सुरक्षाकर्मियों ने इस उत्तर अफ्रीकी देश में कम से कम छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

इससे हफ्ते भर पहले अधिकारियों ने प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 से अधिक लोगों को पकड़ा था। संयुक्त राष्ट्र के आयोग संबंधी जांचकर्ताओं ने कहा था कि लीबिया में प्रवासियों का उत्पीड़न और उनके साथ बुरा बर्ताव मानवता के खिलाफ अपराध के समान है।

गोलीबारी की घटना त्रिपोली के पश्चिम में स्थित माबानी हिरासत केंद्र में हुई। प्रवासियों के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के मुताबिक अधिकारियों ने इस हिरासत केंद्र में इसी महीने 511 महिलाओं और 60 बच्चों समेत 4,187 लोगों को भेजा था।

इस घटना के बारे में लीबिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोई भी टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Security personnel shot dead six migrants at Libya's detention center: UN official

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे