लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ के दामाद को गिरफ्तार करने वाले सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित किया गया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:41 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 नवम्बर पाकिस्तान सेना ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने कराची में एक होटल से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर को गिरफ्तार करने वाले सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

सफदर को नारेबाजी और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के स्मारक की पवित्रता भंग करने के आरोप में 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि ,11 विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने कहा कि सरकार पिछले महीने शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों को बंद कराने का प्रयास कर रही है।

सफदर को उसी दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पाकिस्तान की पीपुल्स पार्टी ने पूछा है कि गिरफ्तारी का आदेश किसने दिया था।

बाद में ऐसी खबरें आयी कि सिंध प्रांत के पुलिस प्रमुख मुश्ताक महार को अद्धैसैनिक रेंजर्स उनके आवास से ले गयी और एक मामला दर्ज करने के लिए दबाव बनाया तथा सफदर की गिरफ्तारी का आदेश दिया। इस तरह की कार्रवाई के लिए रेंजर्स की व्यापक स्तर पर आलोचना हुई जिसके बाद सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने जांच का आदेश दिया।

सेना की मीडिया इकाई अंतर सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने मंगलवार को कहा कि ‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ पूरी हो चुकी है और मामले में संलिप्त अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया, ‘‘‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ की सिफारिशों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आगे विभागीय कार्रवाई होने तक मौजूदा जिम्मेदारी से हटाने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला