लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ईशनिंदा आरोपों पर बैंक प्रबंधक की हत्या करने के जुर्म में सुरक्षाकर्मी को मौत की सजा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:27 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, एक जुलाई पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने पिछले साल पूर्वी पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोपों पर अपने बैंक प्रबंधक की हत्या करने के जुर्म में एक पूर्व सुरक्षा गार्ड को मौत की सजा सुनाई है।

लाहौर से करीब 190 किलोमीटर दूर सरगोधा शहर की अदालत ने बुधवार को अहमद नवाज को मौत की सजा सुनायी और उस पर 600,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर खुशब जिले में नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) की शाखा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात नवाज ने पिछले साल अपने बॉस शाखा प्रबंधक मलिक इमरान हानिफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बाद में उसने दावा किया था कि बैंक प्रबंधक ने ईशनिंदा की थी। स्थानीय मौलवी उसके समर्थन में आए थे और उस पुलिस थाने की घेराबंदी की थी जिसमें उसे हिरासत में रखा गया था।

पुलिस ने नवाज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था और पीड़ित के परिवार की शिकायत पर आतंकवाद के आरोप भी शामिल किए थे। परिवार ने हानिफ के ईशनिंदा करने के आरोपों से इनकार किया था। उसने दावा किया कि नवाज ने सजा से बचने के लिए ‘‘ईशनिंदा का हथकंडा’’ अपनाया।

पीड़ित के परिवार ने कहा कि नवाज वेतन में वार्षिक वृद्धि न दिए जाने के कारण हानिफ से नाराज था और हानिफ को गोली मारने से पहले उनके बीच झगड़ा भी हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी