लाइव न्यूज़ :

सूडान में सुरक्षा बलों ने दो प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी: डॉक्टरों की समिति

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:43 IST

Open in App

काहिरा, 30 अक्टूबर (एपी) सूडान में हाल में हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ सामूहिक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। डॉक्टरों के एक संगठन ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी देशों ने सूडान के नये सैन्य शासकों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन होने देने की बार-बार अपील की। उसके बावजूद शनिवार को सुरक्षा बलों ने गोली चलाई।

सूडान में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हजारों सूडानवासी शनिवार को सड़कों पर उतरे और उन्होंने ढोल की थापों के साथ ‘इंकलाब, इंकलाब’ के नारे लगाए।

सैन्य तख्तापलट से लोकतंत्र की तरफ देश के हस्तांतरण की पहले ही अस्थिर प्रक्रिया पटरी से उतर सकती है।

लोकतंत्र समर्थक समूहों ने अपदस्थ की गई सरकार की बहाली के लिए दबाव बनाने और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों की हिरासत से रिहाई की मांग को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन मार्च का आह्वान किया था।

सूडान में लोकतंत्र की ओर बढ़ने की दो वर्ष से जारी प्रक्रिया अस्थिर है लेकिन उसे पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि सैन्य तख्तापलट के कारण इसके और अस्थिर होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने सूडान के सैन्य नेता जनरल आब्देल फत्ताह बरहान को चेतावनी दी थी कि प्रदर्शनकारियों के साथ सेना के बर्ताव को वह परीक्षा के तौर पर देखते हैं और उन्होंने इस लिहाज से संयम बरतने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला