लाइव न्यूज़ :

खार्तूम में सुरक्षा बलों की छापेमारी: चार आतंकवादी ढेर, एक अधिकारी की भी मौत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 09:00 IST

Open in App

काहिरा, पांच अक्टूबर (एपी) सूडान के सुरक्षा बलों ने सोमवार को राजधानी खार्तूम में कई जगह छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट संगठन के चार संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान में एक सैन्य अधिकारी की भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी दक्षिणी खार्तूम के गाबरा में वहीं की गई, जहां पिछले सप्ताह संदिग्ध आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच खुफिया अधिकारी मारे गए थे।

‘जनरल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (जीआईए) ने एक बयान में बताया कि दो अन्य ठिकानों से बल ने चार अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में भी लिया है। आतंकवादियों ने कलाश्निकोव राइफलों, आरपीजी और हथगोले से बलों पर हमला किया था।

बयान में बताया गया कि तीन अधिकारी भी घायल हो गए।

जीआईए ने बताया कि उसके बलों ने रविवार को खार्तूम के ओमदुरमन में भी एक ठिकाने पर छापा मारा था, जहां से आठ संदिग्ध विदेशी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल