लाइव न्यूज़ :

सोमालिया में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:56 IST

Open in App

मोगादिशु (सोमालिया), 19 फरवरी (एपी) सोमालिया में सुरक्षा बलों ने चुनावों में विलंब होने को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर शुक्रवार को गोलियां चलाईं।

प्रदर्शनकारियों के एक नेता ने दावा किया, ‘‘गोलीबारी में कुछ लोग मारे गये हैं। ’’ वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

सोमालिया की सरकार और विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति आवास के पास बीती रात गोली चलने की बात कही, जिसके कुछ ही घंटों बाद प्रदर्शनकारियों पर यह कार्रवाई की गई।

सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य सड़कों की नाकेबंदी कर दी है।

देश में आठ फरवरी को ही चुनाव होने थे।

सूचना मंत्री उस्मान डबे ने कहा कि सशस्त्र लड़ाकों ने मोगादिशु में एक सैन्य चौकी पर बीती रात हमला किया था। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति शरीफ शेख अहमद ने दावा कि कि सरकार ने राष्ट्रपति आवास के पास एक होटल में छापा मारा, जहां एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति हसन शेख महमूद प्रदर्शन से पहले ठहरे हुए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे के विरोध मार्च का नेतृत्व करने के कुछ ही देर बाद गोलीबारी की ताजा घटना हुई। खैरे ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर दागा गया एक गोला हवाई अड्डे के मैदान में गिरा।

प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल ने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसे लेकर उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सशस्त्र प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा, ‘‘झड़प होने की ताजा घटनाएं नेताओं के आपसी मतभेद सुलझाने की फौरी जरूरत को बयां करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब