लाइव न्यूज़ :

उत्तरी अफगानिस्तान में साफ पानी की मांग कर रहे प्रदर्शकारियों पर सुरक्षा बलों ने गोली चलाई, तीन की मौत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:10 IST

Open in App

काबुल, आठ जून (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान में स्वच्छ पानी और बिजली की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को गोली चला दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 42 अन्य जख्मी हो गए। प्रदर्शनकारियों और प्रांतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फैज़ाबाद शहर में बदख्शान प्रांत के गवर्नर के दफ्तर के बाहर साफ पानी के वास्ते प्रदर्शन के लिए करीब 200 लोग जमा हुए। वे एक नए बिजली संयंत्र के उद्घाटन के फौरन बाद पहुंचे।

प्रदर्शनकारी सीबगतुल्लाह अंदेशमंद ने एपी को बताया कि प्रदर्शनकारी चाहते थे कि गवर्नर मोहम्मद जकारिया सौदा उनकी मांगों पर प्रतिक्रिया दें लेकिन उनके दफ्तर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनपर गोलीबारी कर दी। प्रांतीय अस्पताल के चिकित्सा निदेशक शफीकुल्लाह हमदर्द ने कहा कि तीन लोगों की मौत हुई है और 42 अन्य जख्मी हुए हैं।

गवर्नर के दफ्तर ने टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर कोई जवाब नहीं दिया। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सनाउल्लाह रोहन ने कहा कि गवर्नर के सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई है न कि पुलिस ने। इस बीच अंदेशमंद ने कहा कि तालिबान के लड़ाके फैज़ाबाद शहर के दरवाजों तक पहुंच गए हैं।अब्दुल जहीर फौज़ ने बताया कि पश्चिमी गौर प्रांत में तालिबानी लड़ाकों और अफगान सरकार के बलों के बीच गोलीबारी में फंसने से पांच नागरिकों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल