लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए गुतारेस के नाम की सिफारिश की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:34 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, आठ जून संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने विश्व निकाय के प्रमुख के रूप में पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए मंगलवार को महासचिव एंतोनियो गुतारेस के नाम की सिफारिश की। नया कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा।

पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में बैठक हुई जिसमें सदस्यों ने उस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी जिसमें महासचिव के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए गुतारेस के नाम की सिफारिश की गई है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, "भारत संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दूसरे कार्यकाल की सिफारिश करने वाले सुरक्षा परिषद प्रस्ताव को स्वीकार करने का स्वागत करता है।"

पिछले महीने भारत ने जनवरी 2022 से शुरू होने वाले दूसरे कार्यकाल के लिए विश्व निकाय के प्रमुख के रूप में गुतारेस की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला