पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम फटा, दौ सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: October 9, 2019 12:49 IST2019-10-09T12:49:17+5:302019-10-09T12:49:17+5:30

जर्मनी ने पोलैंड पर हमला किया था और द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम आज भी यहां मिलते रहते हैं।

Second World War bomb explodes in Poland, two soldiers died | पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम फटा, दौ सैनिकों की मौत

पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम फटा

Highlightsपोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम कुजनिया रकिबोरस्का शहर के पास फट गयाकुछ दिनों पहले मिले पुराने तोप के गोलों को निष्क्रिय करने का काम सौंपा गया था।

पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम कुजनिया रकिबोरस्का शहर के पास जंगलों में मंगलवार को फट गया जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

पोलैंड के रक्षा मंत्री मारियूज बलास्कजैक ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का था। सेना ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

ये सैनिक क्षेत्र में तैनात ‘पैराशूट रेजिमेंट’ का हिस्सा थे। पुलिस के अनुसार इन कर्मियों को जंगल में कुछ दिनों पहले मिले पुराने तोप के गोलों को निष्क्रिय करने का काम सौंपा गया था। गौरतलब है कि जर्मनी ने पोलैंड पर हमला किया था और द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम आज भी यहां मिलते रहते हैं।

Web Title: Second World War bomb explodes in Poland, two soldiers died

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे