लाइव न्यूज़ :

जापान में एक हफ्ते में दूसरा चक्रवाती तूफान, तबाही मचाने के बाद दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा

By भाषा | Updated: September 7, 2020 09:18 IST

तूफान ‘हाइशेन’ के कारण जापान में कई इमारतों को क्षति पहुंची वहीं, करीब पांच लाख घरों में बिजली गुल हो गई। यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ा है। अब ये तूफान दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में तबाही मचाने के बाद तूफान ‘हाइशेन’ दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ गया है144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी तट के नजदीक पहुंच 'हाइशेन'

तोक्यो:जापान में लगभग एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आया जिसमें कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, लगभग पांच लाख घरों की बिजली गुल हो गई तथा दक्षिण जापान द्वीपों में 20 लोग इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान सोमवार को दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ गया।

तूफान गुजर जाने के बाद दक्षिण जापान में यातायात अब भी ठप पड़ा है। बुलेट ट्रेनें निलंबित हैं, सोमवार को भी दक्षिण पश्चिम जापान में आने-जाने वाली घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि तूफान के उत्तर दिशा में बढ़ने के बावजूद तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश आ सकती है।

सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘हाइशेन’ 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी तट के नजदीक पहुंच गया। चीनी भाषा में ‘हाइशेन’ का अर्थ ‘समुद्री देवता’ होता है।

‘हाइशेन’ दूसरा शक्तिशाली तूफान है जो दक्षिण जापान से होकर कोरिया प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले आए तूफान ‘मयस्क’ ने घरों और अन्य इमारतों को क्षतिग्रस्त किया था और इसकी चपेट में आने के कारण कई लोग घायल हो गए थे।

 

टॅग्स :जापानदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल