लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की दूसरी बहस आधिकारिक रूप से रद्द, ट्रम्प ने हिस्सा लेने से किया था इनकार

By भाषा | Updated: October 10, 2020 09:38 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डिजिटल माध्यम से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ बहस करने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से डिबेट अधिकारिक तौर पर रद्द हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने घोषणा की थी कि ट्रम्प के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण बहस ‘‘डिजिटल माध्यम’’ से होगी।हाल में डोनाल्ड ट्रंप के कोरोनो पॉजिटिव होने की वजह ध्यान में रखकर इस घोषणा के एक दिन बाद बहस रद्द कर दी गई।राष्ट्रपति के चिकित्सक ने कहा था कि ट्रम्प को शनिवार से सार्वजनिक समारोहों में हिस्सा लेने की अनुमति होगी।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले होने वाली दूसरी बहस आधिकारिक रूप से रद्द हो गई है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच बहस संबंधी गैर दलीय आयोग ने शुक्रवार को पुष्टि की कि 15 अक्टूबर को होने वाली बहस रद्द की जाएगी।

इससे पहले, आयोग ने घोषणा की थी कि ट्रम्प के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण बहस ‘‘डिजिटल माध्यम’’ से होगी। इस घोषणा के एक दिन बाद बहस रद्द कर दी गई। ट्रम्प ने डिजिटल माध्यम से बहस करने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद बाइडेन ने उस दिन एबीसी न्यूज के साथ टाउन हाल कार्यक्रम तय किया था। बाद में राष्ट्रपति के चिकित्सक ने कहा था कि ट्रम्प को शनिवार से सार्वजनिक समारोहों में हिस्सा लेने की अनुमति होगी।

इसके पश्चात, ट्रम्प की टीम ने निर्धारित समय के अनुसार ही आमने-सामने की बहस कराने की अपील की थी, लेकिन आयोग ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए कहा था कि वह आमने-सामने के बजाए डिजिटल माध्यम से बहस कराने का अपना फैसला नहीं बदलेगा। दोनों उम्मीदवारों के बीच तीसरी बहस टेनेसी के नाशविले में 22 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल