लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा के मामले में दूसरा अहम संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:04 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 23 अक्टूबर बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मंदिरों पर हुए हमलों और हिन्दुओं के विरुद्ध हुई हिंसा के सिलसिले में सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है।

माना जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति उक्त घटनाओं के लिए जिम्मेदार दूसरा अहम संदिग्ध है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अपराध रोधी ‘त्वरित कार्रवाई बटालियन’ (आरएबी) के अधिकारियों ने कहा कि 17 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी रंगपुर के पीरगंज उप जिले में हुई हिंसा के मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक शैकत मंडल और उसके साथी को शनिवार को ढाका के बाहरी इलाके गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।

आरएबी के एक अधिकारी ने कहा कि मंडल ने फेसबुक लाइव में कुछ कहा था, जिससे हिंसा भड़की। मंडल द्वारा 17 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद पीरगंज में भड़की हिंसा में हिन्दुओं के कम से कम 70 घर और दुकानें जला दी गई थीं। मंडल की गिरफ्तारी से एक दिन पहले पुलिस ने 35 वर्षीय इकबाल हुसैन को कॉक्स बाजार इलाके से पकड़ा था, जो कि एक प्रमुख संदिग्ध है।

इसके अलावा पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था, जिसने कथित तौर पर कुमिल्ला में दुर्गा पूजा पंडाल के भीतर कुरान रख दी थी। हुसैन इस समय सात दिन की पुलिस रिमांड पर है और अन्य सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी। अब तक पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा के सिलसिले में देश के विभिन्न भागों से लगभग 600 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इससे संबंधित एक घटनाक्रम में सोशल मीडिया के जरिये लोगों को हिंसा के लिए भड़काने के आरोपी मोहम्मद फैज को शुक्रवार शाम को जेल भेज दिया गया। डेली स्टार अखबार में प्रकाशित के खबर में यह जानकारी सामने आई।

इस बीच, अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय के लोगों ने केंद्रीय ढाका के शाहबाग इलाके में बड़ी संख्या में अनशन तथा धरना प्रदर्शन किया। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला