लाइव न्यूज़ :

टुलसा नरसंहार के मृतकों की कब्रों की खोज फिर से शुरू

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:51 IST

Open in App

टुलसा (अमेरिका), चार जून (एपी) अमेरिका के टुलसा शहर प्रशासन ने 1921 में टुलसा नरसंहार में मारे गए लोगों की कब्रों की तलाश फिर से शुरू कर दी है।

कर्मचारियों ने ओकलॉन कब्रिस्तान में अक्टूबर में मिली सामूहिक कब्रों के सीमांकन का काम किया।

सरकारी पुरातत्वेत्ता कैरी स्टैकलबेक ने कहा कि कर्मचारी सामूहिक कब्रिस्तान के चार में से तीन कोनों की पहचान कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि खोजकर्ताओं ने यह भी पता लगाया कि इलाके में तीन और कब्र हैं जिससे घटनास्थल पर मिले ताबूतों की संख्या 15 हो गयी है।

यह तलाश पिछले साल शुरू हुई और शोधकर्ताओं ने अक्टूबर में कम से कम 12 ताबूतों का पता लगाया था। स्टैकलबेक ने कहा कि उन्हें घटनास्थल पर 30 और शवों के अवशेष मिलने की आशंका है।

गौरतलब है कि नरसंहार के बाद सरकार ने आधिकारिक रूप से केवल 36 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी जिनमें से 12 श्वेत थे। लेकिन इतिहासकारों ने विभिन्न घटनाक्रम के आधार पर 75 से 300 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला