लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तूफान इडा के चलते आयी बाढ़ में लापता भारतीय मूल के दो व्यक्तियों की तलाश

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:10 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, छह सितंबर न्यू जर्सी में प्राधिकारी तूफान इडा के कारण आयी भीषण बाढ़ में लापता भारतीय मूल के दो व्यक्तियों की तलाश ड्रोन और नौकाओं की मदद से कर रहे हैं। इस तूफान में अमेरिका में 40 से अधिक लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तूफान इडा 29 अगस्त को पोर्ट फोरचॉन, लुइसियाना से टकराया था। यह तूफान 2005 में आये तूफान कैटरीना के बाद दक्षिणपूर्वी प्रांत में आने वाला दूसरा सबसे विनाशकारी तूफान है।

नॉर्थजर्सी डॉट कॉम की एक खबर में कहा गया है कि निधि राणा (18) और आयुष राणा (21) को ‘‘बुधवार शाम को आखिरी बार देखा गया था जब आयुष की कार बाढ़ के पानी में फंस गई थी।’’ दोनों की तलाश रविवार को जारी रही और पैसैक दमकलकर्मियों ने पैसैक नदी में दोनों की खोज जारी रखी।

खबर में पैसैक दमकल विभाग के प्रमुख पैट ट्रेंटाकोस्ट के हवाले से कहा गया है, ‘‘हम अभी पानी में दो नावों और प्रांतीय पुलिस से संचालित तीन ड्रोन के साथ काम कर रहे हैं।’’

खबर में कहा गया है कि शुक्रवार को, ‘‘बचाव कर्मियों ने उस पुलिया की तलाशी ली, जहां मैकडॉनल्ड्स ब्रुक पैसिक नदी की ओर जाता है और जिसके बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दोनों वहां शहर के नीचे जलमार्ग में बह गए थे।’’

ट्रेंटाकोस्ट ने कहा कि शेरिफ विभाग, पैसैक, क्लिफ्टन, हॉथोर्न और रिंगवुड विभागों की कुल पांच नावों का इस्तेमाल क्षेत्र को खंगालने और दोनों व्यक्तियों की तलाश के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बचाव कर्मी तटों और उस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां पुलिया नदी में मिलती है।’’

इडा तूफान के बाद न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में आई भीषण बाढ़ में भारतीय मूल के चार लोग डूब गए थे। पैच डॉट कॉम की एक खबर में कहा गया है कि एडिसन के 31 वर्षीय धनुष रेड्डी की पिछले हफ्ते साउथ प्लेनफील्ड में 36 इंच के सीवर पाइप में बहने से मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल