लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ की तलाश जारी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 11:08 IST

Open in App

जकार्ता, 13 जनवरी इंडोनेशियाई नौसेना के गोताखोर ‘श्रीविजया एयर’ के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ ढूंढ रहे हैं। इसका ‘डाटा रिकॉर्डर’ मंगलवार को मिल गया था।

‘बोइंग 737-500’ विमान शनिवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद समुद्र में गिर गया। विमान पर 62 लोग सवार थे। 26 साल पुराना यह विमान कोरोना वायरस के मद्देनजर करीब नौ महीने बाद पिछले महीने ही सेवा में लौटा था।

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान का ‘डाटा रिकॉर्डर’ जहां से मिला है, उसके पास से कुछ अन्य ‘सिग्नल’ भी मिले हैं, जिसके ‘वॉइस रिकॉर्डर’ के होने की संभावना है।

वहीं, सैन्य प्रमुख एयर चीफ मार्शल हदी तजाहजांतो ने मंगलवार को कहा था कि विमान के दूसरे “ब्लैक बॉक्स”, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, के भी जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि उसके संकेत भी उसी क्षेत्र से प्राप्त हो रहे हैं।

कम से कम 160 गोताखारों को पायलटों के बीच हुई वार्ता का पता लगाने के लिए ‘रिकॉर्डर’ की तलाश में बुधवार को लगाया गया था।

जकार्ता के ठीक उत्तर में स्थित इस दुर्घटना वाले इलाके में 3600 राहतकर्मी, 13 हेलिकॉप्टर, 54 बड़े जहाज और 20 छोटी नौकाएं तलाशी अभियान को अंजाम दे रही हैं, जहां उड़ान संख्या 182 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। समुद्र के अंदर 23 मीटर (करीब 75 फीट) की गहराई पर उन्हें विमान तथा लोगों के अवशेष मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला