लाइव न्यूज़ :

स्कॉटलैड यार्ड ब्रिटिश सांसद की हत्या की इस्लामिक आतंकवाद से संबंध की जांच करेगी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:07 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 अक्टूबर लंदन महानगर पुलिस ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ ने शनिवार को कहा कि कंजर्वेटिव सांसद डेविड एमेस की हत्या को वह आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है और चाकू से किए गए हमले के इस्लामिक आतंकवाद से संभावित संबंध का भी पता लगाया जा रहा है।

इस हमले से ब्रिटेन स्तब्ध है और निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यों के लिए जाने वाले सांसदों की सुरक्षा की समीक्षा करने की मांग शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य 69 वर्षीय एमेस की शुक्रवार को चाकू से किए गए हमले में मौत हो गई थी। यह हत्या उस समय की गई जब वह एसेक्स के ली ऑन सी के बेलफेयर मेथडिस्ट चर्च में अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे।

इस मामले में 25 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और माना जा रहा है कि वह सोमालियाई मूल का है। आरोपी को दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और विपक्षी लेबर नेता सर केर स्टार्मर ने शनिवार सुबह लेह ऑन सी में स्थित बेलफेयर्स मेथडिस्ट चर्च में, घटना स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महानगर पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद रोधी पुलिसिंग के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक, उप सहायक आयुक्त डीन हेडन ने घटना को आतंकवादी गतिविधि घोषित किया। शुरूआती जांच में यह खुलासा हुआ है इसके लिए संभवत: इस्लामी चरमपंथ से प्रेरणा मिली थी।’’

बयान में कहा गया, ‘‘25 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के संदेह में मौके से गिरफ्तार किया गया। इस समय वह एसेक्स पुलिस थाने में हिरासत में हैं। जांच की कड़ी में अधिकारी लंदन के इलाके में दो स्थानों की तलाशी ले रहे हैं।’’

महानगर पुलिस ने बताया, ‘‘माना जा रहा है कि आरोपी ने अकेले घटना को अंजाम दिया और हम इस मामले में फिलहाल किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं। हालांकि, परिस्थितियों की जांच जारी है।’’

जांच का नेतृत्व महानगर पुलिस की आतंकवाद रोधी कमान के साथ-साथ पूर्वी क्षेत्र विशेषज्ञ अभियान इकाई और एसेक्स पुलिस कर रही है। साथ ही पुलिस ने किसी भी प्रत्यक्षदर्शी को वीडियो फुटेज के साथ जांच में सहयोग के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने संसद सदस्यों की सुरक्षा समीक्षा की घोषणा की है। पटेल ने अपनी पार्टी के दिवंगत सहकर्मी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘‘वह सभी के लिए उपलब्ध थे और अपना काम करते हुए मारे गए जिससे वह प्यार करते थे।’’

पटेल ने इसके साथ ही कहा, ‘‘हम अपना काम जारी रखेंगे, हम खुले समाज और लोकतंत्र में रहते हैं। हम किसी व्यक्ति या किसी प्रेरणा के आगे नहीं डरेंगे...जो हमें अपना काम करने से रोकना चाहते हैं।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ‘‘राजनीति का सबसे दयालु, अच्छे और भद्र लोगों में से एक’’ करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना