लाइव न्यूज़ :

स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस का कांस्टेबल आतंकी कृत्य का दोषी पाया गया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:42 IST

Open in App

लंदन, एक अप्रैल स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के एक कांस्टेबल को एक प्रतिबंधित धुर दक्षिणपंथी संगठन का सदस्य होने और ऐसे दस्तावेज रखने का दोषी पाया गया जो किसी आतंकवादी के पास होते हैं।

पुलिस की आतंकवाद रोधी कमान की जांच के बाद 22 वर्षीय बेंजामिन हन्नाम को लंदन स्थित ओल्ड बैली अदालत ने बृहस्पतिवार को आतंकी कृत्य का दोषी ठहराया।

उसे ब्रिटेन के गृह विभाग द्वारा दिसंबर 2016 में प्रतिबंधित किए गए नव-नाजी संगठन ‘नेशनल एक्शन’ से जुड़े होने का दोषी पाया गया।

हन्नाम को ऐसे दस्तावेज रखने का भी दोषी पाया गया है जो किसी आतंकवादी के पास होते हैं।

उसे गिरफ्तारी के बाद पुलिस से निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी