लाइव न्यूज़ :

स्कॉच व्हिस्की निर्माताओं ने शुल्क निलंबन का स्वागत किया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:57 IST

Open in App

लंदन, 17 जून (एपी) स्कॉच व्हिस्की निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को तब राहत की सांस ली जब अमेरिका ने विमान कंपनियों-बोइंग और एअरबस से जुड़े सब्सिडी मुद्दे पर वाशिंगटन और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चले आ रहे व्यापार विवाद के समाधान के बाद स्कॉटलैंड के मुख्य निर्यातों में से एक पर शुल्क निलंबित करने पर सहमति जताई।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैमानिकी सब्सिडी पर व्यापार विवाद के चलते अक्टूबर 2019 में 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया था। अब ब्रिटेन यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है और जिस समय यह शुल्क लगाया गया था, उस समय वह यूरोपीय संघ का सदस्य था।

इस सप्ताह के शुरू में, अमेरिका और यूरोपीय संघ अपने विवाद को खत्म करने पर सहमत हुए जिससे दोनों तरफ से जैतून के तेल, पनीर और व्हिस्की सहित विभिन्न उत्पादों पर पांच साल के लिए शुल्क निलंबन का मार्ग प्रशस्त हो गया।

स्कॉच विस्की एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक शुल्क की वजह से अमेरिका को उत्पाद के कुल निर्यात में मार्च 2021 तक 18 महीने की अवधि में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कारेन बेट्स ने शुल्क हटाने के अमेरिका के फैसले का स्वागत किया है।

अमेरिका-यूरोपीय संघ के बीच वैमानिकी समझौते के बाद ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रुस और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई पांच साल के लिए जवाबी शुल्क को निलंबित करने पर सहमत हुए।

बृहस्पतिवार को हुए समझौते के तहत ब्रिटेन अमेरिकी रम, ब्रांडी और वोदका पर पांच साल के लिए 25 प्रतिशत शुल्क को निलंबित करेगा। हालांकि यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच स्टील एवं एल्यूमीनियम विवाद के चलते ब्रिटेन में अमेरिकी व्हिस्की पर 25 प्रतिशत शुल्क जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा