लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने लाल सागर में लावारिस टैंकर से तेल रिसाव के खतरनाक परिणाम को लेकर चेताया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:16 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 15 दिसंबर वैज्ञानिकों ने लाल सागर में एक लावारिस टैंकर से तेल को हटाने का आह्वान किया है। इस टैंकर में करीब दस लाख बैरल तेल है। वर्ष 1989 में एक्सोन वालडेज टैंकर की वजह से बड़े पैमाने पर तेल का रिसाव हुआ था और उसकी तुलना में इस लावारिस टैंकर में चार गुणा ज्यादा तेल है।

शोध पत्रिका ‘फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस’ में प्रकाशित विश्लेषण के मुताबिक सेफर नामक टैंकर पिछले कुछ वर्षों से लाल सागर में लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है ।

अमेरिका में स्टोनी ब्रूक विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मरीन एंड एटमॉसफेरिक साइंसेज (एसओएमएएस) में एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन की सह लेखक केरीन क्लीनहॉस ने कहा, ‘‘जलक्षेत्र में संभावित तबाही और लाल सागर के तट पर बसे छह देशों की लाखों आबादी की रोजी-रोटी और स्वास्थ्य को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सेफर से तेल का रिसाव हुआ तो समुद्र के जरिए यह तेल महासागर में फैल जाएगा। उत्तरी लाल सागर और अकाबा की खाड़ी की प्रवाल भित्तियों को भी भीषण नुकसान पहुंच सकता है।’’

विश्लेषकों ने कहा कि दक्षिणी लाल सागर में यमन तट के पास भित्तियों पर रह रही मछलियां भी क्षेत्र के लोगों का मुख्य आहार है। ऐसे में इसे भी नुकसान पहुंच सकता है।

यह टैंकर 2015 से ही लावारिस पड़ा हुआ है। वैज्ञानिकों ने लगातार आगाह किया है कि इससे होने वाले तेल के रिसाव से पर्यावरण को बड़ा खतरा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना