लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान वैज्ञानिकों को करना पड़ा दुर्व्यवहार की घटनाओं का सामना: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:16 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 अक्टूबर वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों को कोविड-19 महामारी के दौरान खतरों और दुर्व्यवहार की कई घटनाओं का सामना करना पड़ा है। एक ब्रिटिश जर्नल में प्रकाशित एक नये सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

जर्नल ‘नेचर’ ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों का सर्वेक्षण किया, जिन्होंने हिंसा की घटनाओं का वर्णन किया। कोविड-19 से संबंधित क्षेत्रों में काम करने वाले 321 लोगों के ‘‘स्व-चयन’’ सर्वेक्षण में पाया गया कि पांच से अधिक लोगों को शारीरिक या यौन हिंसा की धमकी मिली थी।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों में इस सप्ताह उल्लेख किया गया है, ‘‘दो-तिहाई से अधिक शोधकर्ताओं ने अपनी मीडिया उपस्थिति या उनकी सोशल मीडिया टिप्पणियों के परिणामस्वरूप नकारात्मक अनुभवों की सूचना दी, और 22 प्रतिशत को शारीरिक या यौन हिंसा की धमकी मिली।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘कुछ वैज्ञानिकों ने कहा कि उनके नियोक्ता को उनके बारे में शिकायतें मिली थीं, या उनके घर के पते का ऑनलाइन खुलासा किया गया।’’

सर्वेक्षण के 85 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि मीडिया से जुड़ने के उनके अनुभव हमेशा या अधिकतर सकारात्मक थे, भले ही उन्हें बाद में परेशान किया गया हो।

उत्पीड़न के पैमाने की व्यापक समझ प्राप्त करने के लिए, 'नेचर' ने कहा कि उसने एक ऑस्ट्रेलियाई सर्वेक्षण को अपनाया और ब्रिटेन, कनाडा, ताइवान, न्यूजीलैंड और जर्मनी में विज्ञान मीडिया केंद्रों को उसे अपनी कोविड-19 मीडिया सूची में वैज्ञानिकों को भेजने के लिए कहा।

सर्वेक्षण के एक-चौथाई से अधिक उत्तरदाताओं ने कहा कि उन्हें हमेशा या आमतौर पर ‘ट्रोल’ से टिप्पणियां मिलीं या मीडिया में कोविड-19 के बारे में बोलने के बाद व्यक्तिगत रूप से हमला किया गया।

सर्वेक्षण के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक ने मीडिया या सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक संकट का अनुभव करने की सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा