लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने वाला अणु विकसित किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:06 IST

Open in App

लंदन, 15 दिसंबर वैज्ञानिकों ने एक नया अणु विकसित किया है जो सार्स-कोव-2 वायरस (कोरोना वायरस) की सतह में मिल जाता है और वायरस को मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने और संक्रमण को फैलने से रोकता है।

डेनमार्क में आरहुस विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि यह अणु सस्ता है और इसका निर्माण कोविड-19 से होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए फिलहाल इस्तेमाल की जा रही एंटीबॉडी से आसान है और यह संक्रामक संक्रमण को रैपिड एंटीजन जांच से पकड़ सकता है।

‘पीएनएएस’ नाम के जर्नल में अणु के बारे में बताया गया है कि यह अणु उस यौगिक के वर्ग से संबंधित है जिसे ‘आरएनए एप्टामेर’ के तौर पर जाना जाता है और यह उसी तरह के खंडों पर आधारित होते हैं जिनका इस्तेमाल एमआरएनए टीके बनाने के लिए किया जाता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यह वायरस की सतह से मिल जाते हैं और ‘आरएनए एप्टामेर’ स्पाइक प्रोटीन को कुंजी के तौर पर इस्तेमाल होने से रोकता है। स्पाइक प्रोटीन से ही वायरस कोशिका में प्रवेश करता है।

उन्होंने कहा कि ‘आरएनए एप्टामेर’ नए तरह का टीका नहीं है लेकिन यह एक यौगिक है जो वायरस को शरीर में फैलने से रोक सकता है।

अध्ययन के मुख्य लेखक व आरहुस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोर्गेन केजेम्स ने बताया कि उन्होंने रैपिड जांच में नए एप्टामेर का परीक्षण शुरू कर दिया है और उन्हें उम्मीद है कि यह वायरस की थोड़ी मात्रा को भी पकड़ लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला