लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग का मतलब समझाने वाले वालेस स्मिथ ब्रोकर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 20, 2019 00:11 IST

Open in App

 'ग्लोबल वार्मिंग' शब्द को प्रचलित करने वाले जलवायु वैज्ञानिक वालेस स्मिथ ब्रोकर का निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. कोलंबिया विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रोफेसर और अनुसंधानकर्ता ब्रोकर का न्यूयॉर्क सिटी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया.

विश्वविद्यालय की 'लामोंट-डोहर्ती अर्थ ओब्जर्वेट्री' के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रोकर पिछले कुछ समय से बीमार थे. ब्रोकर ने 1975 में अपने एक पत्र में 'ग्लोबल वार्मिंग' शब्द को इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने सटीक भविष्यवाणी की थी कि वायुमंडल में कार्बनडाईऑक्साइड का स्तर बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी.

जल एवं पोषक तत्वों का संचररण करने वाली समुद्री धाराओं की वैश्विक प्रणाली 'महासागर कन्वेयर बेल्ट' को पहचानने वाले वह पहले वैज्ञानिक थे. ब्रोकर का जन्म 1931 में शिकागो में हुआ था और वह उपनगर ओक पार्क में पले-बढ़े. वह 1959 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से जुड़े थे. उन्हें विज्ञान जगत में 'जलवायु विज्ञान के पितामह' के रूप में जाना जाता था.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला