लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल, छात्रों को पहनना होगा मास्क

By भाषा | Updated: May 14, 2021 10:29 IST

Open in App

ओलंपिया, 14 मई (एपी) अमेरिका में वाशिंगटन के प्राधिकारियों ने कहा है कि राज्य में सभी स्कूल वर्ष 2021-22 में छात्रों के लिए पूरी तरह खुलेंगे तथा छात्र और कर्मचारियों को मास्क पहनना होगा।

वाशिंगटन राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तैयार किया गया है।

मास्क लगाने का निर्देश विवादों में घिर सकता है क्योंकि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को बाहर जाने पर या अंदर रहने पर मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। अभी वाशिंगटन राज्य में 12 साल से अधिक आयु के लोग ही कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकते हैं।

वाशिंगटन में करीब 11 लाख छात्र स्कूलों में पढ़ते हैं। स्कूलों ने अपने दिशा निर्देशों में कहा है कि अगर छह फुट की दूरी का पालन नहीं किया जा सकता तो सभी लोगों को बाहर के साथ ही घर के अंदर भी मास्क पहनना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना