लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में 28 फरवरी तक स्कूल बंद रहेंगे : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:21 IST

Open in App

ढाका, 14 फरवरी बांग्लादेश में लगातार सामने आ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के कारण देश भर में सभी शैक्षिक संस्थानों को इस महीने की 28 तारीख तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है । हालांकि, मदरसों को इससे बाहर रखा गया है। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

ढाका ट्रिब्यून की खबरों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार ने पिछले साल 17 मार्च को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था ।

शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एम ए खैर के हवाले से खबर में कहा गया है, ‘‘सरकार ने देश भर के कौमी मदरसों को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थानों को 28 फरवरी तक बंद रखने का निर्णय किया है।’’

इससे पहले 29 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों को 14 फरवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था।

इस बीच बांग्लादेश में शनिवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 291 नये मामले सामने आये जो पिछले दस महीने में सबसे कम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो