लाइव न्यूज़ :

विद्यालयों में कम संक्रमण दर का हवाला देते हुए न्यूयॉर्क में फिर से खुले विद्यालय

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:12 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में अतिरिक्त शब्द जोड़ते हुए)

न्यूयॉर्क, सात दिसंबर (एपी) विद्यालयों में कोविड-19 के कम मामलों का हवाला देते हुए न्यूयॉर्क सिटी में स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। इससे कुछ सप्ताह पहले ही संक्रमण के बढ़ते दर के मद्देनजर स्कूलों में बच्चों का जाना रोक दिया गया था।

इस महीने की शुरुआत में शहर के स्कूलों को बंद कर दिया था। अब सोमवार से प्रीस्कूल विद्यार्थियों, किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के उन बच्चों के लिए खोला गया है जिनके अभिभावकों ने स्कूल भेजने और ऑनलाइन शिक्षा दोनों के मिश्रित रूप का चयन किया है। वहीं विशेष शिक्षा की जरूरत वाले सभी कक्षाओं के बच्चे बृहस्पतिवार से स्कूल आएंगे।

मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा कि माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के बच्चे कम से कम छुट्टी के बाद तक ऑनलाइन शिक्षा से ही जुड़े रहेंगे।

अब संक्रमण दर पांच फीसदी से ज्यादा है लेकिन ब्लासियो का कहना है कि जांच नियमों को बढ़ाते हुए स्कूलों को फिर से खोला जाना सुरक्षित है और संक्रमण के कुछ ही मामले हैं जो विद्यालयों से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब