लाइव न्यूज़ :

तूफान ‘कोम्पासु’ के कारण हांगकांग में स्कूल, बाजार बंद

By भाषा | Updated: October 13, 2021 11:02 IST

Open in App

बीजिंग, 13 अक्टूबर (एपी) हांगकांग के दक्षिणी शहर में बुधवार को आए तूफान के कारण स्कूल, शेयर बाजार में कारोबार और सरकारी सेवाओं प्रभावित हुईं।

हांगकांग वेधशाला ने बताया कि ‘कोम्पासु’ तूफान के कारण भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है, जिसके मद्देनजर निवासियों को सावधानी बरतनी चाहिए। तूफान के कारण 83 किलोमीटर प्रति घंटे (51 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और बाद में ये 101 किलोमीटर प्रति घंटे (63 मील प्रति घंटे) की रफ्तार तक चल सकती हैं। दोपहर में हवा की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है।

वेधशाला ने कहा कि तूफान के दक्षिण चीन सागर के उत्तरी हिस्से से होते हुए चीन के दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान की ओर बढ़ने और फिर उत्तरी वियतनाम में दस्तक देने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘कोम्पासु’ के कारण पहले उत्तरी फिलीपीन में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग अब भी लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा