लाइव न्यूज़ :

कंबोडिया में कोविड-19 के कारण मार्च से बंद स्कूल फिर से खुले

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:23 IST

Open in App

नोम पेन्ह, दो नवंबर (एपी) कंबोडिया में मार्च के बाद पहली बार सोमवार को देशभर में स्कूल खुल गए लेकिन कक्षा के घंटे घटा दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री हांग चुओन नरोन ने कहा कि कक्षा में उपस्थित होने के दौरान अगर कोई छात्र संक्रमित हुआ तो स्कूलों को बंद करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को सावधानी बरतते हुए और सुरक्षा के उपायों के साथ काम करना सीखना होगा क्योंकि यूरोप और अमेरिका में कोविड-19 के मामले लगातार आ रहे हैं और अब तक टीका भी तैयार नहीं हुआ है ।

प्रायोगिक चरण के तौर पर देश की राजधानी नोम पेन्ह और पूर्वी कंबोडिया में कुछ स्कूल फिर से खोले गए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस चरण में अच्छे नतीजे मिलने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों को फिर से खोलने की मंजूरी देने का फैसला किया गया।

उन्होंने नोम पेन्ह में एक स्कूल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार ने कोविड-19 की स्थिति पर अच्छे से काबू पाया है। हमने देखा है कि कंबोडिया में संक्रमण के मामले नहीं बढ़े हैं और सीमा पर भी अच्छा नियंत्रण है। ’’

कक्षा के आकार और घंटों को भी घटा दिया गया है। कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के तहत स्कूली बस, पुस्तकालय, शारीरिक शिक्षा और कैंटीन में गतिविधियां होंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए हमारे दो लक्ष्य है। एक हमारे छात्रों, हमारे शिक्षकों के साथ ही समुदाय की सुरक्षा, दूसरा हर किसी के लिए पठन-पाठन को फिर से शुरू करना। ’’

कंबोडिया में संक्रमण के कुल 292 मामले सामने आए और किसी की मौत नहीं हुई है । स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि विदेश आए एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना