लाइव न्यूज़ :

टेनेसी में स्कूल में गोलीबारी, एक छात्र घायल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 10:19 IST

Open in App

मेम्फिस (अमेरिका), एक अक्टूबर अमेरिका के टेनेसी के मेम्फिस में बृहस्पतिवार को एक स्कूल के अंदर गोली मारकर एक किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने एक अन्य लड़के को मामले में हिरासत में लिया है।

घटना के बाद ‘के-8’ स्कूल को बंद कर दिया गया और बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द करने के लिए एक बस से पास में स्थित एक गिरजाघर ले जाया गया है।

सहायक पुलिस प्रमुख डॉन क्रो ने बताया कि मेम्फिस पुलिस ने कमिंग्स स्कूल में हुई गोलीबारी के पीड़ित और आरोपी दोनों की पहचान की कर ली है। आरोपी लड़के की उम्र 13 साल बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चे की ‘ले बोन्हुर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल’ में सर्जरी हुई और उसके जल्द बेहतर होने की उम्मीद है।

क्रो ने बताया कि गोली सीढ़ियों पर चलाई गई। वीडियो फुटेज में घटना के समय दोनों के अलावा वहां कोई नजर नहीं आ रहा।

उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी छात्र स्कूल से भाग गया था, लेकिन बाद में उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी किशोर को बंदूक कहां से मिली और पीड़ित को कहां गोली लगी है, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई जानकारी नहीं दी। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब