लाइव न्यूज़ :

कट्टरपंथी हिंसा को रोकने के लिए स्कूली शिक्षा महत्वपूर्ण : पोप फ्रांसिस

By भाषा | Updated: September 12, 2021 11:15 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, 12 सितंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने कहा कि गरीबी और अज्ञानता जैसे कारक कट्टरपंथी हिंसा फैलाने में मदद करते हैं और उन्होंने धार्मिक नेताओं तथा अन्य से स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देकर इसे रोकने में मदद करने का अनुरोध किया।

पोप ने धर्मों के बीच परस्पर समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार शाम को इटली के बोलोग्ना में चार दिवसीय बैठक के पहले दिन यह संदेश दिया। वेटिकन ने बताया कि पोप ने सात सितंबर को यह संदेश लिखा था।

उन्होंने पिछले 40 वर्षों में दुनियाभर में प्रार्थना स्थलों पर करीब 5,000 लोगों के मारे जाने की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘धार्मिक नेताओं के तौर पर मेरा मानना है कि पहले हम सभी को सच्चाई का साथ देना चाहिए और बिना किसी डर या ढोंग के बुरे को बुरा घोषित करें खासतौर से जब ये उन लोगों द्वारा किया गया कृत्य हो, जो हमारे पंथ का पालन करने का दावा करते हैं।’’

फ्रांसिस ने कहा, ‘‘सबसे ज्यादा हमें लोगों को शिक्षित करने, न्यायसंगत, एकजुटता आधारित और आंतरिक विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जो शिक्षा के अवसर बढ़ाते हैं क्योंकि जब गरीबी और अज्ञानता होती हैं तो कट्टरपंथी हिंसा आसानी से जगह बना लेती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात