लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की पहली पेशेवर महिला फोटोग्राफर का 83 वर्ष की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: August 19, 2020 00:17 IST

सईदा खानम ने अपने करियर की शुरुआत 1956 में ‘बेगम’ से एक फोटो पत्रकार के तौर पर की थी। उस समय यह एक मात्र अखबार था जो महिलाओं पर केंद्रित था।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की पहली पेशेवर महिला फोटोग्राफर सईदा खानम का 83 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया।सईदा, वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों से परेशान थीं और उन्होंने अपनी आखिरी सांस बनानी स्थित अपने घर में ली।

ढाकाः बांग्लादेश की पहली पेशेवर महिला फोटोग्राफर सईदा खानम का 83 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक सईदा, वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों से परेशान थीं और उन्होंने अपनी आखिरी सांस बनानी स्थित अपने घर में ली। उनका जन्म 29 दिसंबर 1937 को पाब्ना में हुआ था। 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1956 में ‘बेगम’ से एक फोटो पत्रकार के तौर पर की थी। उस समय यह एक मात्र अखबार था जो महिलाओं पर केंद्रित था। उन्हें अपनी रिश्तेदार कवि महमूदा खातून सिद्दीकी से फोटोग्राफी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली थी और वह 13 साल की उम्र से ही तस्वीरें लेने लगी थीं। 

उन्होंने डेली स्टार को एक साक्षात्कार में बताया था कि कोलकाता में उन्होंने पहली तस्वीर ली थी और यह तस्वीर दो काबुलीवालों की थी जो विक्टोरिया मेमोरियल से गुजर रहे थे। 

उन्होंने कहा था कि रबींद्रनाथ टैगोर के ‘काबुलीवाला’ ने उनके मन पर प्रभाव डाला था इसलिए वह काबुलीवाला की तस्वीर लेना चाहती थीँ। फोटोग्राफी से उनका लगाव समय के साथ बढ़ता गया और उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई कार्यक्रमों को कवर किया। उन्होंने एक फोटोग्राफर के तौर पर विख्यात फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे की भी तीन फिल्मों में काम किया। 

उन्होंने 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम से जुड़ी घटनाओं की भी तस्वीरे खींची हैं। फोटोग्राफी की दुनिया में उनके योगदान को देखते हुए 2019 में सरकार ने उन्हें ‘एकुशी पदक’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह अपने काम के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। 

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला