लाइव न्यूज़ :

सऊदी प्रिंस ने बहरीन सम्मेलन में की इजराइल की आलोचना

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:06 IST

Open in App

दुबई, छह दिसंबर (एपी) सऊदी अरब के एक प्रिंस ने बहरीन सुरक्षा सम्मेलन में रविवार को इजराइल की कटु आलोचना की और उसे ‘‘ पश्चिमी औपनिवेशक’’ शक्ति करार दिया।

सऊदी के खुफिया विभाग की दो दशक से भी ज्यादा वक्त तक कमान संभाल चुके और अमेरिका तथा ब्रिटेन में राजदूत रह चुके प्रिंस तुर्की अल फैसल ने कहा कि इजराइल ने ‘‘सुरक्षा संबंधी आरोपों में- युवा और बुजुर्ग, महिलाओं और पुरुषों (फलस्तीनियों) को शिविरों में कैद कर रखा है, जो वहां बिना न्याय के हैं। वे अपनी मर्जी के घरों को गिरा रहे हैं,और अपनी मर्जी से लोगों को मार रहे हैं।’

प्रिंस यद्यपि किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं लेकिन उनका रुख शाह सलमान से काफी मिलता देखा जा रहा है। वहीं इससे ठीक विपरीत सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह देश में विदेशी निवेश को बढ़ाने और दोनों देशों के साझा शत्रु ईरान से निपटने के लिए इजराइल के साथ काम करने के इच्छुक हैं।

सम्मेलन में शामिल इजराइल के विदेश मंत्री ने प्रिंस के संबोधन के बाद कहा कि ,‘‘ मैं सऊदी प्रतिनिधि के बयानों पर खेद व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि वे मध्य पूर्व में हो रहे बदलावों को दर्शाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला