लाइव न्यूज़ :

सऊदी नीत गठबंधन ने यमन की राजधानी सना में हवाई हमले किये

By भाषा | Updated: March 7, 2021 22:16 IST

Open in App

काहिरा, सात मार्च (एपी) यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी नीत गठबंधन ने रविवार को कहा कि उसने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में राजधानी सना और अन्य प्रांतों में नए सिरे से हवाई हमले किये हैं।

सऊदी अरब की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने गठबंधन के एक प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मालिकी के हवाले से कहा, ''आम लोगों और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना हद पार करने के समान है।''

उन्होंने हूती के नाम से जाने वाले ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा हाल ही में सऊदी अरब के शहरों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किये जाने की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ''आतंकवादी (हूती) नेता इसके लिये जिम्मेदार हैं।''

हूती विद्रोहियों के कब्जे वाली यमन की राजधानी सना में निवासियों ने रविवार को शहर पर बमबारी होने पर तेज धमाके की आवाजें सुनीं।

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल ने खबर दी है कि यमन की राजधानी में कम से कम सात हवाई हमले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा