लाइव न्यूज़ :

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना में हवाई अड्डे पर विद्रोहियों के ठिकानों पर किए हवाई हमले

By भाषा | Updated: December 21, 2021 09:56 IST

Open in App

काहिरा, 21 दिसंबर (एपी) यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों का मुकाबला कर रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने देश की राजधानी सना में हवाई अड्डे पर विद्रोहियों के ठिकानों पर सोमवार को ‘‘हवाई हमले’’ किए।

गठबंधन द्वारा संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के सदस्यों और आम नागरिकों को हवाई अड्डे से बाहर जाने के लिए कहने के एक घंटे बाद ही ये हमले किए गए। गठबंधन ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सऊदी अरब में बैलिस्टिक मिसाइलों और विस्फोटकों से भरे ड्रोन लॉन्च करने के लिए एक सैन्य अड्डे में तब्दील कर दिया है।

हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी पर सितंबर 2014 से कब्जा कर रखा है। हालांकि, सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के हस्तक्षेप ने 2015 में दक्षिण में उन्हें और आगे बढ़ने से रोक दिया। यह युद्ध वर्षों से जारी है, जिसने दुनिया का सबसे खराब मानवीय संकट उत्पन्न कर दिया है।

दोनों ही पक्षों ने हमले का विस्तृत ब्यौरा और जानमाल के नुकसान के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। यमन में मौजूद संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने भी हवाई अड्डे से अपने कर्मचारियों को निकालने के संबंध में कोई बयान नहीं जारी किया।

यमन के दो अधिकारियों के अनुसार, इस बीच हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मदद मुहैया कराने आए दो विमानों को सना हवाई अड्डे पर उतरने से रोक दिया।

संयुक्त राष्ट्र के एक सहायता अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि हूती विद्रोहियों ने आने वाले दिनों में यहां पहुंचने वाली मानवीय मदद से जुड़ी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला