लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खतरे के बीच यमन में शांति की बात, सऊदी नीत गठबंधन ने की संघर्ष विराम की घोषणा

By भाषा | Updated: April 9, 2020 12:17 IST

यह युद्ध विराम दो सप्ताह का है। माना जा रहा है कि यह कदम संयुक्त राष्ट्र के दुनिया भर में कोरोना के खतरे को देखते हुए किए गए मांग के बाद उठाय़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुश्मनी रोकने की संयुक्त राष्ट्र की मांग के बाद हुआ फैसला, पांच साल से जारी है युद्धदो हफ्ते का संघर्ष विराम, पहली बार शांति वार्ता का रास्ता प्रशस्त होने की संभावना

काहिरा: यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों के साथ युद्ध कर रहे सऊदी नीत गठबंधन ने बुधवार को संघर्ष विराम की घोषणा की जो बृहस्पतिवार से शुरू होगा। यह एक ऐसा कदम है जिससे दोनों ही पक्षों के बीच पहली बार शांति वार्ता का रास्ता प्रशस्त हो सकता है।

यमन में पिछले करीब पांच साल से युद्ध चल रहा है। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी में सऊदी के एक सैन्य प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मल्की को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि यह संघर्ष विराम दो सप्ताह का है और यह कोरोना वायरस महामारी के समय दुश्मनी रोकने की संयुक्त राष्ट्र की मांग के बाद आया है।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष विराम सभी पक्षों के बीच प्रस्तावों पर चर्चा करने, कदम उठाने और यमन में सतत संघर्षविराम के तरीके तलाश करने का रास्ता साफ कर सकता है ताकि यमन में राजनीतिक समाधान निकल सके। इस पर हुती नेताओं या यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस घोषणा के कुछ घंटे के भीतर ही यमन के मारिब प्रांत के लोगों ने कहा कि शहर के मध्य में एक रक्षा इमारत को निशाना बनाया गया है। ऐसा संदेह है कि मिसाइल हुती ने दागी है। अभी किसी के इसमें हताहत होने की खबर नहीं आई है और न ही किसी ने अभी जिम्मेदारी ली है।

यमन के राष्ट्रपति के सलाहकार अब्देल-मालेक अल-मेखलाफी ने इसके लिए हुती को दोषी ठहराया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने 23 मार्च को कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनिया में चल रहे सभी युद्ध रोकने की मांग की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा