लाइव न्यूज़ :

यमन सीमा के पास सऊदी अरब के विश्वविद्यालय में आग लगी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:57 IST

Open in App

जेद्दा (सऊदी अरब), 15 अप्रैल (एपी) यमन से लगी सऊदी अरब की सीमा के पास एक विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। देश की हवाई सुरक्षा व्यवस्था ने सऊदी की तरफ फेंकी गई बैलिस्टिक मिसाइलों और बमों से लदे ड्रोनों को रोकने का प्रयास किया जिसके बाद यह घटना हुई।

यमन में सऊदी नीत सैन्य गठबंधन ने एक बयान में कहा कि मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने के दौरान जिजान विश्वविद्यालय परिसर में मलबा गिरने से आग लग गई जिसपर बाद में काबू पा लिया गया। इसने बताया कि किसी की भी मौत नहीं हुई है और न ही किसी के घायल होने की तत्काल खबर मिली है। हूती विद्रोहियों ने पूर्व में इस तरह के हमले किए हैं।

राजधानी सना में 2014 में हूती विद्रोहियों के कब्जा कर लेने के बाद से यमन में संघर्ष जारी है जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को शहर छोड़कर भागना पड़ा था। सऊदी नीत सैन्य गठबंधन तभी से हूती विद्रोहियों से लड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता कार्यालय ने कहा कि युद्ध के चलते तकरीबन 2,33,000 लोगों की मौत हुई है। इनमें भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अवसंरचना की कमी जैसे अप्रत्यक्ष कारणों से हुई 1,31,000 मौतें भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें