लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने हिंसक विद्रोह के मामले में शिया युवक को मृत्युदंड दिया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:14 IST

Open in App

दुबई, 15 जून (एपी) सऊदी अरब ने मंगलवार को 26 वर्षीय एक व्यक्ति को मृत्युदंड दे दिया। इस व्यक्ति पर सरकार के खिलाफ अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों के विद्रोह में शामिल होने का आरोप था।

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसकी निन्दा करते हुए कहा कि मुस्तफा बिन हाशिम बिन इसा अल दारविश से संबंधित मुकदमे में ‘‘गंभीर खामियां’’ थीं। इसने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस व्यक्ति को नाबालिग के रूप में किए गए अपराध के लिए सजा दी गई।

मानवाधिकार समूह ने कहा कि इस व्यक्ति को 2015 में गिरफ्तार किया गया था। उसपर 2011 से 2012 के बीच दंगों में शामिल होने का आरोप था। आरोपपत्र में उसके द्वारा किए गए अपराध की तारीख का उल्लेख नहीं है जिसका मतलब यह है कि घटना के समय वह 17 साल का रहा हो या 18 साल की शुरुआती उम्र में रहा हो।

पिछले साल सल्तनत ने उन लोगों को मृत्युदंड देने पर रोक लगा दी थी जिन्होंने अपराध नाबालिग उम्र में किया हो।

अरब क्रांति के दौरान समूचे क्षेत्र को इसका सामना करना पड़ा था और सऊदी सल्तनत को भी इसका तब सामना करना पड़ा था जब पूर्वी प्रांत में शिया लोग सड़कों पर प्रदर्शन के लिए निकल पड़े थे। सुरक्षाबलों ने इन प्रदर्शनों को कुचल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना