लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब राजनयिक ने कहा, हम युद्ध नहीं चाहते है लेकिन वह नागरिकों की हितों की रक्षा करेगा

By भाषा | Updated: May 20, 2019 12:45 IST

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह लड़ाई चाहता है तो उसका विनाश हो जाएगा। ट्रम्प ने यह चेतावनी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के निकट एक रॉकेट के गिरने की खबर के बाद दी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘यदि ईरान लड़ाई चाहता है तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका को फिर धमकी मत देना।’’ सऊदी अरब पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ इसका मुकाबला करेगा और अपनी, अपने नागरिकों और अपने हितों की रक्षा करेगा।

सऊदी अरब के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता, लेकिन वह ईरान के खिलाफ अपनी रक्षा कराने से हिचकिचाएगा नहीं।

उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एक सप्ताह पहले संयुक्त अरब अमीरात के तट पर तेल के चार टैंकरों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया और ईरान समर्थित यमन के बागियों ने सऊदी अरब की तेल की पाइपाइन पर ड्रोन हमले का दावा किया था।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह लड़ाई चाहता है तो उसका विनाश हो जाएगा। ट्रम्प ने यह चेतावनी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के निकट एक रॉकेट के गिरने की खबर के बाद दी।

 

दूसरी ओर, ईरान के अधिकारियों ने कहा है कि वे युद्ध नहीं चाहते हैं। सऊदी अरब के विदेश मामलों के राज्य मंत्री अदेल अल-जुबेर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सऊदी अरब क्षेत्र में युद्ध नहीं चाहता है और वह इसकी कोशिश नहीं कर रहा है... लेकिन, यदि अन्य पक्ष युद्ध चुनता है, तो सऊदी अरब पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ इसका मुकाबला करेगा और अपनी, अपने नागरिकों और अपने हितों की रक्षा करेगा।’’

बगदाद में अमेरिकी दूतावास में रॉकेट गिरने की रिपोर्टों के बाद ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘यदि ईरान लड़ाई चाहता है तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका को फिर धमकी मत देना।’’ 

टॅग्स :सऊदी अरबईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?