लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में खुलेगा 'हलाल नाइट क्लब', सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 13, 2019 13:58 IST

इस्लामिक संस्कृति का कट्टरता से पालन करने वाले सऊदी अरब ने इससे पहले महिलाओं को वाहन चलाने की अधिकार देकर दुनिया को दंग किया था। हालांकि, महिलाओं के वाहन चलाने पर भी रूढ़िवादियों की ओर से आपत्ति जताई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब के जेद्दाह शहर के बीच पर नाइट क्लब खोले जाने की तैयारी हो रही है। कंपनी का कहना है कि सऊदी अरब का बाजार इस काम के लिए अच्छा क्योंकि लोगों को बाहर जाना पड़ता है।

सऊदी अरब में जल्द ही नाइट क्लब खुलने की तैयारी है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है और कुछ लोग परंपराओं की दुहाई देते हुए नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे 'हलाल नाइट क्लब' बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सऊदी के जेद्दाह में नाइट क्लब खोला जाएगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई एंड बेरुत नाइट क्लब ब्रांड 'व्हाइट' ने जानकारी दी है कि वह अपनी एक नई ब्रांच तटीय शहर जेद्दाह में खोलने जा रहा है। ब्रांड ने अरबी भाषा में #JeddahDisco के साथ ट्ववीट किया कि क्लब में केवल बिना एल्कोहल वाले कॉकटेल मिलेंगे। विरोधियों ने भी विरोध कि लिए हैशटैग- ''I don't accept forbidden acts on Jeddah beach" (मुझे जेद्दाह के समुद्र तट पर निषिद्ध कृत्य स्वीकार नहीं) का इस्तेमाल कर इस कदम पर आपत्ति जताई है। 

कंपनी के सीईओ टोनी हाबरे ने मीडिया को बताया कि क्लब एक प्रकार का हाई एंड कैफे और लाउंज होगा, जहां म्यूजिक के साथ सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक की व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि इस काम के लिए सऊदी का बाजार अच्छा है क्योंकि वहां के लिए ऐसी चीजों के लिए बाहर जाते हैं। हाबरे ने कहा कि जेद्दाह में क्लब खोलने की बात चल रही है लेकिन अभी तक किसी साझेदारी पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। 

बता दें कि इस्लामिक संस्कृति का कट्टरता से पालन करने वाले सऊदी अरब ने इससे पहले महिलाओं को वाहन चलाने की अधिकार देकर दुनिया को दंग किया था। हालांकि, महिलाओं के वाहन चलाने पर भी रूढ़िवादियों की ओर से आपत्ति जताई गई थी।

टॅग्स :सऊदी अरबदुबईसंगीतसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल