लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने हुती विद्रोहियों को संघर्षविराम की पेशकश की

By भाषा | Updated: March 23, 2021 00:37 IST

Open in App

दुबई, 22 मार्च (एपी) सऊदी अरब ने सोमवार को यमन के हुती विद्रोहियों को देश में वर्षों से चल रहे युद्ध को रोकने के लिए संघर्षविराम योजना की पेशकश की और राजधानी के एक बड़े हवाईअड्डे को खोलने की मंजूरी दी।

यह सऊदी अरब द्वारा संघर्ष को रोकने का हालिया प्रयास है। इस युद्ध की वजह से अरब के सबसे गरीब देश में मानवीय संकट गहराता जा रहा है। सऊदी अरब की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब हुती विद्रोही ड्रोन और मिसाइलों से इसके तेल स्थलों को निशाना बना रहे हैं और इसकी वजह से कोरोना वायरस महामारी के बीच थोड़े समय के लिए ईंधन की कीमतों में बेहद अस्थिरता देखने को मिली।

वहीं रियाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के समक्ष अपनी छवि में सुधार करने की भी कोशिश में लगा हुआ है। सऊदी अरब द्वारा शुरू किए गए इस युद्ध की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई क्योंकि इसके हवाई हमलों में नागरिकों की मौत हुई और यह देश भुखमरी के कगार पर आ गया। हालांकि यह योजना लागू होगी या नहीं, यह भी एक सवाल है।

सऊदी अरब का कहना है कि यह योजना हुती और यमन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त सरकार के सामने पेश की जाएगी। इस योजना पर आगे बढ़ने के लिए दोनों को इसे स्वीकार करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी