लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने की कतर से लगने वाली जमीनी सीमा और हवाई मार्ग खोलने की घोषणा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:50 IST

Open in App

उल उला (सऊदी अरब), पांच जनवरी (एपी) कतर के साथ वर्षों से चले आ रहे कूटनीतिक संकट को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सऊदी अरब ने उसके साथ लगने वाली जमीनी सीमा और हवाई क्षेत्र को खोलने का फैसला लिया है। इस घोषणा के बाद अब कतर के शासक मंगलवार को सऊदी अरब पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सऊदी के इस निर्णय के चलते वर्षों से चले आ रहे इस कूटनीतिक संकट को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। इस संकट के कारण अमेरिका के रक्षा सहयोगियों के बीच गहरे मतभेद हैं, सामाजिक संबंध खत्म हो चुके हैं और अरब देशों का परंपरागत गठबंधन टूट गया है।

कुवैत और अमेरिका तीन वर्ष से भी अधिक समय पहले शुरू हुए इस संकट को खत्म करने के असफल प्रयास कर चुके हैं, हालांकि खाड़ी देशों के नेताओं के सम्मेलन से एक दिन पहले सोमवार को इस संकट को खत्म करने के लिए कदम उठाने की घोषणा की गई। यह घोषणा ऐसे वक्त की गई है जब जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।

इस घोषणा का समय विशेष ही कहा जाएगा क्योंकि हो सकता है कि सऊदी अरब ट्रंप प्रशासन को एक अंतिम कूटनीतिक जीत दिलाना चाहता हो, वहीं आगामी बाइडन प्रशासन के साथ गर्मजोशी भरे संबंध बनाना चाहता हो क्योंकि ऐसा अनुमान है कि बाइडन का रूख सऊदी के प्रति सख्त हो सकता है।

सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने कतर पर इस्लामिक कट्टरपंथी समूहों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिए थे जिसके चलते इस छोटे से लेकिन प्रभावशाली खाड़ी देश की एकमात्र जमीनी सीमा 2017 के मध्य से अधिकतर समय बंद ही रही है। इन देशों को कतर के ईरान के साथ अच्छे संबंधों पर भी आपत्ति है।

कतर दुग्ध उत्पादों, निर्माण सामग्री तथा अन्य वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सऊदी से लगने वाली सीमा पर निर्भर करता है। पिछले तीन साल से इस सीमा को कुछ समय के लिए खोला जाता है ताकि कतर के लोग हज यात्रा पर सऊदी अरब जा सकें।

इस विवाद में मध्यस्थता कर रहे कुवैत के विदेश मंत्री ने इस बाबत घोषणा की। वह कथित तौर पर यह संदेश कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को देने के लिए सोमवार को दोहा गए।

खाड़ी देशों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए सऊदी अरब का यह फैसला अहम है लेकिन सारे मतभेद दूर होने की अभी कोई संभावना नहीं है। अबु धाबी और दोहा के बीच के मतभेद सबसे ज्यादा गहरे हैं। वहीं यूएई और कतर के बीच विवाद विचारधाराओं को लेकर है।

सऊदी अरब के इस फैसले से अब कतर के शासक मंगलवार को होने वाले खाड़ी देशों के सालाना सम्मेलन में शामिल हो सकेंगे जिसमें एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

कतर की ओर से सोमवार को पुष्टि की गई कि शेख तमीम सम्मेलन में शामिल होंगे।

कुवैत की घोषणा के बाद संयुक्त अरब अमीरात के विदेशी मामलों के राज्यमंत्री अनवर गारगश ने ट्वीट किया कि उनका देश खाड़ी क्षेत्र की एकता के लिए उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा