लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मद्देनजर क्यूबेक में शनिवार से रात्रि कर्फ्यू

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:09 IST

Open in App

क्यूबेक सिटी (कनाडा), 10 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण को तेजी से फैलने से रोकने के लिहाज से क्यूबेक में शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है।

इस सप्ताह के शुरू में नियमों की घोषणा करते हुए प्रीमियर फ्रांसवा लेगॉल्त ने कहा कि लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए कदम उठाना जरूरी है क्योंकि इसी कारण संक्रमण तेजी से फैला है। कनाडा के फ्रेंच भाषी इस प्रांत की आबादी 84 लाख से ज्यादा है।

लेगाल्त ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हालात नाजुक हैं और आपात कदम उठाने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अस्पताल कोविड-19 मरीजों से भर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग आईसीयू में अपने जीवन के लिए जूझ रहे हैं। हर रोज बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है।’’

नियमों के अनुसार, अगले चार सप्ताह तक रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के बीच बाहर निकलने वाले लोगों से पुलिस सवाल कर सकती है या उनपर 6000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लगा सकती है।

हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, कुत्ते को घुमाने और डॉक्टर से मिलने सहित अन्य चिकित्सा कारणों से लोगों को बाहर निकलने की अनुमति है।

इस कर्फ्यू का काफी लोग विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला