लाइव न्यूज़ :

सैटेलाइट संकेत बताते हैं कि ईरान ने जब्त किए गए वियतनामी जहाज को मुक्त कर दिया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:26 IST

Open in App

दुबई, 10 नवंबर (एपी) सैटेलाइट से मिली तस्वीरों, आकड़ों और अन्य संकेतों से बुधवार को पता चला कि ईरान ने, पहले जब्त किए गए एक वियतनामी तेल टैंकर को मुक्त कर दिया है। इससे विश्व शक्तियों के साथ, रद्द हुए परमाणु समझौते पर रुकी बातचीत के बीच, ईरान से संबद्ध ताजा समुद्री टकराव समाप्त हो गया है।

मरीनट्रैफिक डॉट कॉम से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वियतनामी जहाज सोथिस ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से निकल कर बुधवार को तड़के ओमान की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया। पोत वहां लंगर डालता नजर आया, लेकिन उसके चालक दल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

ईरान ने जहाज को मुक्त करने की बात स्वीकार नहीं की और संयुक्त राष्ट्र में उसके मिशन ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया। इस बारे में टिप्पणी के लिए वियतनामी अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया, हालांकि वियतनाम के अधिकारियों ने पहले ईरान से इस जब्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास की बात स्वीकार की थी।

अमेरिकी नौसेना के पश्चिम एशिया स्थित 5वें बेड़े ने भी इस पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। 24 अक्टूबर को ईरान के शक्तिशाली अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सैनिकों ने एमवी सोथिस को अपने नियंत्रण में ले लिया था। विश्लेषकों को संदेह है कि यह जहाज प्रतिबंधित ईरानी कच्चे तेल को एशिया में स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी बलों ने जब्ती की निगरानी की थी लेकिन कार्रवाई नहीं की क्योंकि पोत ईरानी समुद्री क्षेत्र में था। 11 अक्टूबर को वियतनाम समुद्री प्रशासन को संबोधित एक पत्र में न्यूयॉर्क स्थित समूह ‘‘यूनाइटेड अगेंस्ट ए न्यूक्लियर ईरान’’ ने कहा कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि सोथिस को जून में ओमान प्राइड नामक एक तेल टैंकर से जहाज-से-जहाज तेल हस्तांतरण किया गया था।

यूएस ट्रेजरी ने अगस्त में ओमान प्राइड की पहचान की जिसका इस्तेमाल तस्करी योजना के तहत ईरानी तेल के परिवहन के लिए किया जा रहा था ताकि रिवोल्यूशनरी गार्ड के अभियान दल को समृद्ध किया जा सके। ट्रेजरी ने बिना किसी विशिष्ट देश की पहचान किए, आरोप लगाया कि ईरानी तेल पूर्वी एशिया में बेचा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल