लाइव न्यूज़ :

ओमान की खाड़ी में डूबे ईरान के सबसे बड़े युद्धपोत की सेटेलाइट तस्वीरें जारी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:52 IST

Open in App

दुबई, तीन जून (एपी) ओमान की खाड़ी में बुधवार को आग लगने के बाद डूबे ईरान के सबसे बड़े युद्धपोत 'खारिग' की सेटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं।

प्लेनेट लैब्स इंक द्वारा जारी इन तस्वीरों में 270 मीटर (679 फुट) का खारिग ईरान के बंदरगाह शहर जासिक के तट पर डूबता दिख रहा है, जिसके आसपास समुद्री जल में तेल बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है।

तस्वीरों में जहाज में पानी भरा हुआ दिख रहा है। साथ ही इसके हिस्से पानी में तैरते दिखाई दे रहे हैं।

ईरान की सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार आग लगने के बाद जहाज पर सवार 400 सैनिक भाग गए, जिनमें से लगभग 33 घायल हो गए।

ईरान के अधिकारियों ने अभी तक आग लगने का कारण नहीं बताया है।

ओमान की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाकर 2019 में शुरू हुए रहस्यमयी धमाकों की कड़ी में यह ताजा घटना है।

अमेरिकी नौसेना वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने का आरोप ईरान पर लगाती रही है। ईरान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

हालांकि अमेरिकी नौसेना द्वारा जारी एक फुटेज में रेवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों को एक जहाज से बिना फटी बारूदी सुरंग को हटाते हुए देखा गया था। तेहरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अलग होने के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद ये घटनाएं हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें