लाइव न्यूज़ :

सार्स जैसे वायरस के संक्रमण की चपेट में चीन, अन्य एशियाई देशों तक भी पहुंची बीमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 15:57 IST

2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल चीन के वुहान शहर में इससे जुड़े सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। एक करोड़ से अधिक की आबादी वाला वुहान एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। इस सप्ताह के अंत में शुरू हो रही चीनी नववर्ष की वार्षिक छुट्टियों के लिए बड़ी संख्या में लोगों के चीन पहुंचने का अनुमान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में रहस्यमयी सार्स जैसे विषाणु का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैचीन के आसपास भी रोग फैलना शुरू हो गया है।

चीन में रहस्यमयी सार्स जैसे विषाणु का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है और इसकी चपेट में आने से तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई। चीन के आसपास भी रोग फैलना शुरू हो गया है। तीसरा एशियाई देश इसकी चपेट में आ गया है। प्राधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोरोनावायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है। लेकिन ‘सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) से इसका जुड़ाव ने खतरे की घंटी बजा दी है।

ऐसा इसलिए क्योंकि 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल चीन के वुहान शहर में इससे जुड़े सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। एक करोड़ से अधिक की आबादी वाला वुहान एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। इस सप्ताह के अंत में शुरू हो रही चीनी नववर्ष की वार्षिक छुट्टियों के लिए बड़ी संख्या में लोगों के चीन पहुंचने का अनुमान हैं। ज्यातर लोग यहां से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। चीन में अभी तक इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की जान जा चुकी है।

वुहान में सप्ताहांत में इसके करीब 136 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां इन मामलों की कुल संख्या 201 हो गई है। इस बीच, दक्षिण कोरिया ने सोमवार को वुहान से वहां पहुंची 35 वर्षीय महिला के इस विषाणु से ग्रस्त होने की पुष्टि की। थाईलैंड दो और जापन एक व्यक्ति के इससे पीड़ित होने की पुष्टि कर चुका है, ये तीनों ही चीन यात्रा पर गए थे।

विषाणु के एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों ने पहले कहा था कि ऐसा होने की 'आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता।' भारत ने चीन के वुहान में निमोनिया के नये प्रकार के प्रकोप के चलते चीन जाने वाले अपने नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक परामर्श जारी किया था।

वुहान में करीब 500 भारतीय मेडिकल छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। भारत की ओर से जारी यात्रा परामर्श में कहा गया, ‘‘ चीन में नये कोरोनावायरस के संक्रमण का पता चला है। 11 जनवरी, 2020 तक 41 मामलों के सामने आने की पुष्टि हुई है।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि "एक जानवर सबसे संभावित प्राथमिक स्रोत लगता है" और इससे बेहद निकट संपर्क से मनुष्य से मनुष्य के बीच सीमित संचरण संभव है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

कारोबारPM Modi in Bhutan: पीएम मोदी की भूटान यात्रा का चीन पहलू 

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद