लाइव न्यूज़ :

सार्स-सीओवी-2 एंटीबॉडी संक्रमण के सात महीने बाद स्थिर रहते हैं या बढ़ जाते हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:36 IST

Open in App

लंदन, छह अगस्त सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ आईजीजी एंटीबॉडी का स्तर संक्रमण के सात महीने बाद भी स्थिर रहता है, या बढ़ भी जाता है। शुक्रवार को ‘नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल’ में प्रकाशित स्वास्थ्य कर्मियों के एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।

स्पेन में बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ (आईएसग्लोबल) के शोधकर्ताओं का यह भी सुझाव है कि सामान्य सर्दी कोरोना वायरस के खिलाफ पहले से मौजूद एंटीबॉडी कोविड-19 से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के उभरने की भविष्यवाणी करने और प्रभावी रणनीति विकसित करने के लिए सार्स-सीओवी-2 की गतिशीलता और प्रतिरक्षा की अवधि को बेहतर ढंग से समझना महत्वपूर्ण है।

समय के साथ विभिन्न सार्स-सीओवी-2 एंटीजन के खिलाफ एंटीबॉडी के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए शोधकर्ताओं ने महामारी की शुरुआत से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के एक समूह पर अध्ययन किया। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले शोधकर्ता कार्लोटा डोबोनो ने कहा, ‘‘यह पहला अध्ययन है जो सात महीनों में सार्स-सीओवी-2 एंटीबॉडी के इतने बड़े पैनल में एंटीबॉडी का मूल्यांकन करता है।’’

टीम ने मार्च और अक्टूबर 2020 के बीच चार अलग-अलग समय बिंदुओं पर लिए गए 578 प्रतिभागियों के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया। उन्होंने आईजीए, आईजीएम या आईजीजी एंटीबॉडी के स्तर और प्रकार को छह अलग-अलग सार्स-सीओवी-2 एंटीजन के साथ-साथ चार कोरोनावायरस के खिलाफ एंटीबॉडी की मौजूदगी को मापा जो मनुष्यों में सामान्य सर्दी का कारण बनते हैं।

शोधकर्ताओं ने बार्सिलोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के सहयोग से एंटीबॉडी की निष्क्रिय गतिविधि का भी विश्लेषण किया। इसके नतीजे बताते हैं कि स्वास्थ्य कर्मियों में अधिकांश संक्रमण पहली महामारी की लहर के दौरान हुए।

अध्ययन के अनुसार सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ आईजीजी एंटीबॉडी का स्तर संक्रमण के सात महीने बाद भी स्थिर रहता है या बढ़ भी जाता है। अध्ययन के वरिष्ठ सह-लेखक जेम्मा मोनकुनिल ने कहा, ‘‘आश्चर्यजनक रूप से, हमने पांच महीने के बाद से 75 प्रतिशत प्रतिभागियों में वायरस के दोबारा संपर्क में आने के सबूत के बिना आईजीजी एंटी-स्पाइक एंटीबॉडी की वृद्धि देखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल