फ्रांस में चुनाव वित्त पोषण मामले में दोषी पाए गए सरकोजी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 15:25 IST2021-09-30T15:25:30+5:302021-09-30T15:25:30+5:30

Sarkozy found guilty in France election funding case | फ्रांस में चुनाव वित्त पोषण मामले में दोषी पाए गए सरकोजी

फ्रांस में चुनाव वित्त पोषण मामले में दोषी पाए गए सरकोजी

पेरिस, 30 सितंबर (एपी) फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में पुन: चुनाव लड़ने के असफल प्रयास के लिए गैरकानूनी वित्त पोषण का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया और उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनायी गयी।

अदालत एक इलेक्ट्रॉनिक निगरानी ब्रेसलेट (हाथ में पहने जाने वाला बैंड) पहनकर उन्हें घर में सजा काटने की मंजूरी देगी।

सरकोजी पर पुन: चुनाव लड़ने के लिए खर्च की जानी वाली अधिकतम वैध धनराशि 2.75 करोड़ डॉलर से लगभग दोगुना धन खर्च करने आरोप है। वह समाजवादी नेता फ्रांस्वा ओलांद से हार गए थे।

सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे और वह कुछ भी गलत करने से दृढ़ता से इनकार करते रहे हैं। उनके पास सजा के खिलाफ अपील करने की गुंजाइश है जिससे सजा निलंबित हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sarkozy found guilty in France election funding case

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे