लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में वैदिक शांति पाठ

By भाषा | Updated: May 8, 2020 17:10 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर न्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट द्वारा राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पवित्र वैदिक शांति पाठ कराया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक हिंदू पुजारी ने पवित्र वैदिक शांति पाठ कराया।यह शांति पाठ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित हर व्यक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कुशलता के लिए किया गया।

वाशिंगटन :अमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक हिंदू पुजारी ने पवित्र वैदिक शांति पाठ कराया। यह शांति पाठ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित हर व्यक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कुशलता के लिए किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर, न्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट इस मौके पर प्रार्थना करने के लिए मौजूद अन्य धर्मों के नेताओं के साथ शामिल हुए।

ब्रहमभट्ट ने रोज गार्डन मंच से अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में कहा, “कोविड-19, सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के इस मुश्किल भरे समय में, लोगों का बेचैनी या अशांति महसूस करना असामान्य नहीं है। शांति पाठ ऐसी प्रार्थना है जिसमें दुनिया भर की शोहरत, सफलता, नाम की गुजारिश नहीं होती, न ही यह स्वर्ग जाने की इच्छा के लिए की जाती है।

” उन्होंने संस्कृत में प्रार्थना करने से पहले कहा, “यह शांति के लिए खूबसूरत हिंदू प्रार्थना है। यह यजुर्वेद से ली गई वैदिक प्रार्थना है।” इसके बाद उन्होंने इस प्रार्थना का अंग्रेजी में अनुवाद किया। ब्रह्मभट्ट ने कहा, “यह प्रार्थना स्वर्ग में शांति की बात करती है। धरती और आसमान में, जल में, पेड़-पौधों पर शांति, फसलों पर शांति हो।

ब्रह्म पर शांति से लेकर हर जगह शांति हो और ईश्वर करे कि हम यह शांति महसूस कर सकें। ओम शांति, शांति, शांति।” ट्रंप ने प्रार्थना कराने के लिए ब्रहम्भट्ट का शुक्रिया अदा किया। अपनी टिप्पणी में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के दिन, अमेरिका बेहद भयावह बीमारी के खिलाफ उग्र जंग में उलझा हुआ है।

उन्होंने कहा कि इतिहास में भी, हर प्रकार के चुनौतीपूर्ण समय में अमेरिकियों ने धर्म, आस्था, प्रार्थना और ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा किया है। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने कोविड-19 के कारण अपने प्रियजनों को गंवाने वाले परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट