लाइव न्यूज़ :

एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर ‘‘काफी चिंतित’’ हैं संरा प्रमुख

By भाषा | Updated: March 23, 2021 10:43 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 23 मार्च संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि पिछले वर्ष की हजारों घटनाओं ने असहिष्णुता, रूढ़िवादिता और दुर्व्यवहार के ‘‘सदियों लंबे इतिहास’’ को कायम रखा।

अटलांटा में और उसके आसपास इस महीने गोलीबारी की कुछ घटनाएं होने की पृष्ठभूमि में गुतारेस का बयान आया है। इन घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई, जिनमें से छह एशियाई मूल की महिलाएं थीं।

महासचिव के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गुतारेस ‘‘ कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई और एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ी हिंसा को लेकर काफी चिंतित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया ने भयावह हमले, मौखिक और शारीरिक उत्पीड़न, स्कूलों में एक-दूसरे को परेशान करना, कार्यस्थल पर भेदभाव, मीडिया तथा सोशल मीडिया मंचों पर घृणा के लिए उकसाना और शक्तिशाली पद पर काबिज लोगों की भड़काऊ भाषा को देखा।’’

गुतारेस ने कहा कि कुछ देश महिलाओं के प्रति द्वेष भी फैला रहे हैं, खासकर एशियाई महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले वर्ष की हजारों घटनाओं ने असहिष्णुता, रूढ़िवादिता और दुर्व्यवहार के ‘‘सदियों लंबे इतिहास’’ को कायम रखा।’’

पीड़ितों और उनके परिवार के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए गुतारेस ने कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जो नस्लवाद और अपने मानवाधिकारों पर अन्य हमलों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस चुनौती भरे समय में हम सभी को गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी