लाइव न्यूज़ :

सनोफी-जीएसके ने शुरुआती असफलता के बाद कोविड टीके के सफल होने की बात कही

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:31 IST

Open in App

पेरिस, 17 मई (एपी) सनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लिन के कोविड-19 टीके के प्रारंभिक परीक्षणों में सभी वयस्क आयुवर्गों में प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होने के संकेत मिले हैं और इसके साल के अंत में बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि शुरुआत में इसके परीक्षण में सफलता नहीं मिली थी।

टीके के दूसरे चरण के परीक्षण के सोमवार को जारी परिणामों के अनुसार इस संभावित टीके की दो खुराकें लगाये जाने के बाद प्रतिभागियों में उसी तरह एंटीबॉडी बनने का पता चला जिस तरह कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों में बनते हैं।

दवा निर्माता कंपनियों ने कहा है कि उनकी योजना है कि अंतिम स्तर के परीक्षण और उत्पादन आगामी सप्ताहों में शुरू कर दिया जाए तथा उन्हें उम्मीद है कि 2021 के अंत तक उनके टीके को नियामक मंजूरी मिल जाएगी।

नियामकों ने अनेक कोविड-19 टीकों को पहले ही मंजूरी दे दी है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी से निपटने के लिए अभी और टीकों की जरूरत है क्योंकि दुनियाभर के देशों में स्वास्थ्य महकमे के लोग अपने नागरिकों को तेजी से टीका लगाने के लिए प्रयासरत हैं।

सनोफी-जीएसके का टीका यूरोपीय संघ की टीकाकरण रणनीति का अहम हिस्सा रहा है और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की सरकार ने उसका समर्थन किया था।

लेकिन अनुसंधानकर्ताओं को शुरुआती परीक्षण में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर इसे नये सिरे से तैयार करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल