लाइव न्यूज़ :

संघाई पुलिस ने वीडियो गेम उद्योगपति की मृत्यु के सिलसिले में एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:03 IST

Open in App

बीजिंग, 28 दिसंबर (एपी) शंघाई में पुलिस ने एक चीनी वीडियो गेम कंपनी के अरबपति संस्थापक की संभवत: जहर देने से हुई मौत के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह कंपनी लोकप्रिय विज्ञान गल्प उपन्यास ‘‘द थ्री बॉडी प्रोब्लम’ पर वीडियो गेम बनाती है।

लिन क्वी (39) की क्रिसमस के दिन अस्पताल में मृत्य हो गयी थी। उनकी कंपनी युजू गेम्स कोरपोरेशन ने यह जानकारी दी थी। इस कंपनी को युजू इंटरएक्टिव नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि 39 वर्षीय एक सहकर्मी को हिरासत में लिया गया है। उसकी बस जू उपनाम से पहचान की गयी है।

बयान के अनुसार लिन को 17 दिसंबर को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था और जांच में उन्हें जहर दिये जाने की आशंका सामने आयी थी।

पुलिस ने इससे अधिक नहीं बताया है।

इस बीच कारोबारी पत्रिका कैक्सिन ने औद्योगिक सूत्रों के हवाले से बताया कि संदिग्ध युजू के फिल्म संभाग में काम करता था।

हुरून रिपोर्ट के अनुसार लिन चीन के सबसे धनी उद्यमियों में 870 वें नंबर पर थे और उनके पास 6.8 अरब डॉलर की संपत्ति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला